livetv
Homeस्टेट न्यूजफतेहपुर में ऐतिहासिक स्थल को लेकर विवाद, धार्मिक पहचान को लेकर तनाव...

फतेहपुर में ऐतिहासिक स्थल को लेकर विवाद, धार्मिक पहचान को लेकर तनाव बढ़ा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले में एक ऐतिहासिक ढांचे को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कुछ हिंदू संगठनों ने दावा किया कि यह स्थल एक प्राचीन शिव मंदिर है, जबकि अब तक इसे एक मकबरे के रूप में पहचाना जाता रहा है। इसी दावे के आधार पर संगठन के सदस्यों ने वहां पहुंचकर पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया और कथित तौर पर संरचना को नुकसान भी पहुंचाया। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों में इस विवाद को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, वहीं कुछ धार्मिक संगठनों ने इसे अपनी आस्था से जुड़ा मुद्दा बताया है। प्रशासन ने फिलहाल स्थल को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है|