livetv
Homeस्टेट न्यूजनरेश मीणा के लिए पूर्व बीजेपी विधायक लड़ेगे आर-पार की लड़ाई !

नरेश मीणा के लिए पूर्व बीजेपी विधायक लड़ेगे आर-पार की लड़ाई !

एसडीएम थप्पड़कांड के बाद देवली उनियारा में जमकर बवाल हुआ था.और इस मामले में पुलिस ने यहां निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था.जिसके बाद से नरेश मीणा जेल की सलाखों में है.और लगातार उनकी रिहाई की मांग उठ रही है.और नरेश मीणा के माता पिता भी अपने बेटे की रिहाई के लिए सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर चुके है.वही अब पूर्व बीजेपी नेता ने भी नरेश मीणा की रिहाई के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी है.साथ ही एक बड़े आंदोलन का आगाज करने की भी बात कही है..आपको बता दे पूर्व बीजेपी विधायक और वर्तमान में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने नरेश मीणा की रिहाई की मांग करते हुए परिवार के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी है. उन्होंने मांग करते हुए बयान जारी किया है कि सरकार इस मामले में जल्द सकारात्मक पहल करें. ऐसा नहीं हुआ तो वह नरेश मीणा के परिजनों के साथ जयपुर में शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. पूर्व विधायक ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने नरेश मीणा के पिता से बातचीत के बाद आश्वस्त किया था. लेकिन अब तक नरेश मीणा की रिहाई नहीं हुई है. गुंजल ने कहा है कि वह जल्द ही नरेश मीणा के पिता और परिवार के लोगों से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे. आपको बता दे इस मामले में 19 फरवरी को नरेश मीणा के माता-पिता ने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी. सीएम से मुलाकात के बाहर उनके माता-पिता ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा था, “मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने और मुकदमे वापस लेने पर बात हुई. मुख्यमंत्री ने हमारी मांगों पर ठोस आश्वासन दिया है.” आपको बता दे 13 नवंबर 2024 को देवली उनियारा के समरावता गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था.और यहा निर्दलीय प्रत्याशी के साथ ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे.इस दौरान नरेश मीणा ने अधिकारियों पर जबरन मतदान करवाने का आरोप लगाया था. नरेश मीणा पोलिंग बूथ पर आए और एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ. इस थप्पड़कांड के बाद समरावता गांव में बड़ा बवाल हुआ था. इस थप्पड़कांड के बाद नरेश मीणा 14 नवंबर से जेल में हैं.