क्या देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिलेगा,क्या देश में फिर से लोगों की मौत के सिलसिले शुरु होंगे.क्या देश में फिर से आमजनता घरों में कैद होगी.कुछ ऐसे ही सवाल अब लगातार लोगों के मन में उठ रहे है.क्योकि धीरे धीरे कोरोना देश में पैर पसार रहा है.जिसके चलते आशंकाओं का सिलसिला शुरु हो गया है.और लोगों के मन में डर के साथ कई सवाल भी खडे हो रहे है.लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने तो दावा कर दिया है कि देश में चौथी लहर जल्द आने वाली है.देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है.अलग अलग राज्यो में अब तक 1200 से ज्यादा एक्टिव केस सामने आ चुके है.केरल,महाराष्ट्र दिल्ली के साथ यूपी में भी लगातार कोरोना के नए वैरियंट के मरीज सामने आ रहें है. ऐसे में अब कोरोना के चौथी लहर की संभावना जताई जा रही है.कोविड के बढ़तें खतरे के बीच वैज्ञानिकों ने भी बड़ा दावा किया है.वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना का ये नया सब वैरियंट JN.1 है जो एशिया के देश सिंगापुर,हॉन्गकॉन्ग,अमेरिका के बाद अब भारत में भी फैल रहा है.जिस तरह से भारत में शुरुआती केस बढ़ रहे है उसके हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अगले 3 से 4 हफ्तों में अपने पीक पर होगा. उन्होंने बताया कि कोविड की अलग अलग लहरों की संक्रमण अवधि अलग अलग रही है.पहली लहर के दौरान लॉकडाउन लगा जिससे संक्रमण की रफ्तार काफी कम रही.इसी कारण पहली लहर में संक्रमण अवधि करीब 60 दिन रहा.उसके बाद दूसरी लहर में यह अवधि 21 दिन में अपने हाई लेबल पर पहुंच गई.वहीं तीसरा लहर यहां 28 से 32 दिनों तक सक्रिय रहा.इससे यह साफ है कि ओमिक्रोन का ये जो सब वैरियंट है वो और भी तेजी से लोगो को इफेक्ट कर सकता है.जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि 21 से 28 दिन में यह अपने हाई लेवल पर जा सकता है.उसके बाद फिर कोविड के मामले कम होने लगेंगे.
Previous article

