livetv
Homeनेशनलऑपरेशन सिंदूर ने बदली कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की सोच !

ऑपरेशन सिंदूर ने बदली कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की सोच !

पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से मोदी सरकार और सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मन देश के दांत खट्टे कर दिये .उसके बाद से देश के कई राजनीतिक दलों के नेताओं के सुर भी बदल गए है .ऐसे नेता जो कल तक मोदी सरकार को तमाम मुद्दों पर सडक से संसद तक घेरते थे आज वही नेता मोदी सरकार के तमाम फैसलों को गुणगान कर रहे है.ऐसे ही कांग्रेस के कद्दावर नेता है सलमान खुर्शीद जो मोदी सरकार की तारीफ करते हुए नही थर रहे है.और मोदी सरकार के तमाम बडे फैसलों पर जो कल तक खुर्शीद हमलावर थे उन्ही फैसलों की अब प्रशंसा कर रहे है…दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि अनुच्छेद 370 को हटाने से कश्मीर में अलगाववाद खत्म हुआ और समृद्धि आई है। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था। खुर्शीद ने ये बातें इंडोनेशिया में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में विकास हुआ है और हाल के चुनावों में 65% मतदान हुआ। खुर्शीद इंडोनेशिया में थिंक टैंक और शिक्षाविदों के सदस्यों से बात कर रहे थे। वह जनता दल के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। खुर्शीद ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण कश्मीर देश से अलग-थलग महसूस होता था। लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। खुर्शीद ने कहा ,’कश्मीर में लंबे समय से एक बड़ी समस्या थी… लेकिन अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया और आखिरकार इसे समाप्त कर दिया गया।’