राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच जुबानी जंग अब जोर पकड रही है .दोनों की बयानबाजी से लगातार राजनीतिक घमासान जारी है .जहां पहले अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ षड़यंत्र होने की बात कही .वही भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत पर उनकी सरकार में हुए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर तंज कसा…वही एक बार फिर अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बडा हमला बोला है….दरअसल अशोक गहलोत लगातार तीसरे दिन जोधपुर प्रवास पर है .और यहां से लगातार वो मीडिया के माध्यम से भजनलाल सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है .अशोक गहलोत की बयानबाजी से राजस्थान का सियासी माहौल भी गर्मा गया है.और राजनीति गलियारों में सवाल खडे हो गए है कि आखिर अशोक गहलोत अचानक सरकार पर इतने अक्रामक क्यों दिख रहे है .वही अब गहलोत ने आज फिर भजनलाल सरकार के खिलाफ बडा बयान दिया है.. अशोक गहलोत ने कहा, “सीएम भजनलाल अभी नए है .वो पहली बार मुख्यमंत्री बने है .और पहली बार विधायक बने है और वो अभी नौजवान है और उनको कोई जानकारी नहीं है .इसलिए वो बेतुकी बाते कर रहे है और उनकी बातों का माइंड नहीं करना चाहिए.उनका नाम भजनलाल है और भजनलाल जी भजन करने वाले भी होते है.उनकी किसी बात की जानकारी नहीं है .जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इमरजेंसी के मुद्दे पर दिए बयान पर अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, “देखिए फर्क इतना ही है. जब इमरजेंसी लगी थी, उस वक्त कई लोग जेल गए थे. इमरजेंसी की जो घटना थी उसके बाद जब इंदिरा गांधी की वापस आंधी चली, तब वह प्रधानमंत्री बनीं. तब भी हमने पब्लिकली कहा कि इसमें कई खामियां हुईं, कुछ गलतियां हुई हैं. उसके लिए हमें खेद है. वो चैप्टर क्लोज हो गया. ऐसे में अशोक गहलोत और भजनलाल शर्मा के बीच चल रही ये सियासी बयानबाजी आखिर हद तक जाकर रुकेगी ये देखने वाली है.लेकिन जिस स्तर पर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के सियासी बयानबाजी चल रही है .वो शायद बीजेपी सरकार आने के बाद पहली बार देखी जा रही है …
Previous article

