राजस्थान के वरिष्ठ बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री किरोडीलाल मीणा हमेशा सुर्खियों में बने रहते है.जब वो सरकार में नही थे तब सडकों पर उतरकर कांग्रेस की नाक में दम करके रखते थे और सुर्खियों में बने रहते थे.वही अब जब सरकार में आए है और मंत्री पद संभाला है तबसे उनके विभाग और मिलावट खोरों में हडकंप मच हुआ है.क्योंकि उनके एक्शन से जहां नकली खाद और बीज बनाने वाले परेशान है वही कृषि विभाग के अधिकारियों में नौकरी बचाने का डर बना हुआ है .वही अब उनके एक्शन की दिल्ली में चर्चा होने शुरु हो गई है .. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी की चर्चा दिल्ली तक है. उनके एक्शन का जिक्र केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी किया है. चौहान ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में जो अभी छापे वहां के कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा के द्वारा मारे जा रहे है .वो सराहनीय पहल है .अब नकली बीज और खाद जो बनाएगा उनको छोडा नही जाएगा.उन्होने कहा हमने किसानो से चर्चा की है और तय किया है कि इस पर कानून बनाना चाहिए.साथ ही किसान नकली खाद और बीज की पहचान कर सके ऐसी भी उपकरण बनाए जाएंगे.शिवराज सिंह ने कहा कि हमे ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उत्पादन इतना कम क्यों है .कृषि मंत्री ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि नकली खाद-बीज वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, किरोड़ी लाल मीणा का मिलावटी खाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. बीकानेर, उदयपुर समेत प्रदेश में कई कंपनियों के खिलाफ उन्होंने छापा मारा था. अब विभाग ने भी अमानक कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. कृषि मंत्री के निर्देश पर किशनगढ़ की 13 फर्टिलाइजर कंपनियों का लाइसेंस 14 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही इन कंपनियों से इस अवधि में स्पष्टीकरण मांगा गया है. तय समय में जवाब नहीं देने पर इनके लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सकते हैं. डॉ. मीणा ने निरीक्षकों को हर क्षेत्र में नजर रखने और नियमित जांच करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अवैध बिक्री या उत्पादन की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई हो. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.
Previous article
Next article

