livetv
Homeअन्यजयपुर में ग्लोबल हैप्पीनेस फ़ोरम का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

जयपुर में ग्लोबल हैप्पीनेस फ़ोरम का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

जयपुर – गुलाबी नगरी जयपुर के क्लार्क्स आमेर होटल में 27 और 28 सितंबर को ग्लोबल हैप्पीनेस फ़ोरम का दो दिवसीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ। इस आयोजन में मुस्कान फैलाने और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं ने शिरकत की।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सीमाओं से परे खुशी का संदेश देना, खुशी के माध्यम से एकता और शांति का वातावरण बनाना तथा विश्वभर में सकारात्मकता का संचार करना रहा।

यह मंच वर्ल्ड हैप्पीनेस फ़ाउंडेशन से संबद्ध है, जहाँ विचारकों, नेताओं, प्रेरकों, उद्यमियों और दार्शनिकों ने खुशी की राह तलाशने पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कोरिया, जापान, फ्रांस सहित कई देशों और भारत से आए अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं ने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए।

यह भी देखे – सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन