livetv
Homeट्रेंडिंगसॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

जयपुरसॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. अमरीका सिंह, नेशनल वाइस चेयरमैन, ए.एस.एच.एल. ऑफ इंडिया का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे जिनमें डॉ. आदित्य नाग, नेशनल वाइस चेयरमैन, एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया; डॉ. जी.एस. राठौड़, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन; श्री रमेश सिंह, महासचिव, सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन सहित वरिष्ठ कोच श्री इंदरजीत सिंह और श्री एच.एस. बराड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह समारोह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में संपन्न हुआ, जो देश में सॉफ्ट हॉकी के प्रोत्साहन और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

यह भी देखे – विश्व पर्यटन दिवस: राजस्थान की रंगीन दुनिया और घूमने की खुशी