राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्र में जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों पर विस्तार से संवाद किया।नागरिकों ने बीते डेढ़ वर्षों में झोटवाड़ा और विशेष रूप से धाबास क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए कर्नल राठौड़ का आभार प्रकट किया। जनता ने कहा कि वर्षों से लंबित विकास कार्य, जो पूर्व में केवल वादों तक सीमित थे, अब धरातल पर दिखने लगे हैं।धाबास क्षेत्र के निवासियों ने भी कई वर्षों से रुके हुए विकास कार्यों जैसे सड़क, जल निकासी, आवास योजनाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं को गति मिलने पर विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा निरंतर जनसंवाद से प्राप्त सुझाव क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बनते हैं। सशक्त जनसंवाद से ही प्रभावी समाधान निकलते हैं, और यही लोकतंत्र की असली ताकत है।उन्होंने आगे कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हमारा संकल्प है कि झोटवाड़ा विकास का एक आदर्श मॉडल बने, जिसमें हर क्षेत्र चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण समान रूप से आगे बढ़े।
Previous article

