livetv
Homeपॉलिटिक्स'अब युवाओं के सब्र का इम्तिहान ना लें सरकार-बेनीवाल

‘अब युवाओं के सब्र का इम्तिहान ना लें सरकार-बेनीवाल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में हो रहे भ्रष्टाचार और SI भर्ती 2021 को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) का आंदोलन लगातार तेज़ हो रहा है। रालोपा प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मंगलवार को भी शहीद स्मारक पहुंचे और प्रदर्शनकारी युवाओं को संबोधित करते हुए सरकार और आयोग के खिलाफ तीखा प्रहार किया।बेनीवाल ने कहा”आज राजस्थान का मेहनतकश युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जब मेहनत और योग्यता की जगह पैसे और सिफारिश से नंबर बढ़वाए जाएं, तो यह लोकतंत्र नहीं, माफियाराज होता है। RPSC को तुरंत भंग करके नए सिरे से पुनर्गठन किया जाना चाहिए।”हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को प्रधानमंत्री मोदी के 25 अक्टूबर 2015 के मन की बात को याद दिलाते हुए कहा कि जब केंद्र ने अपने ग्रुप बी, सी, डी की अराजपत्रित सेवाओं से इंटरव्यू को समाप्त कर दिया और उत्तर प्रदेश, दिल्ली ,उत्तराखंड, हरियाणा , पंजाब सहित अन्य कई राज्यों की SI भर्ती में साक्षात्कार नहीं है यहां तक कि CBI व NIA की SI भर्ती भी बिना इंटरव्यू के होती है तो राजस्थान में SI भर्ती में इंटरव्यू क्यों है और इसको खत्म कब किया जाएगा ।सांसद बेनीवाल ने भजन लाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें तो यही नहीं पता चल रहा है कि ये सरकार कौन चला रहा है,उन्होंने SI भर्ती 2021 को रद्द करने की पुरजोर मांग दोहराते हुए कहा:यह परीक्षा हजारों युवाओं के भविष्य से मज़ाक थी। जब तक भ्रष्ट अधिकारियों को जेल नहीं भेजा जाता और सिस्टम में सुधार नहीं होता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”शहीद स्मारक पर धरने के व्यावसायिक शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। शिक्षकों की बात को गंभीरता से सुनते हुए बेनीवाल ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपकी हर जायज़ मांग के लिए आवाज़ उठाऊंगा और आपका साथ दूंगा।” व्यावसायिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए और कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे इन शिक्षकों की अनदेखी करना न,13 महीने तक वेतन न देना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ है।