livetv
Homeपॉलिटिक्सगोविंद सिंह डोटासरा ने बोला मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर बड़ा हमला !

गोविंद सिंह डोटासरा ने बोला मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर बड़ा हमला !

राजस्थान में सरकार और विपक्षी नेताओ के बीच बयानबाजी जोरों पर चल रही है .जहां एक तरफ पूर्व सीएम और सीएम के बीच जुबानी जंग चरम पर है.वही दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष और बीजेपी सरकार के मंत्रियों के बीच तीखी बयानबाजी जारी है.वही दूसरी तरफ राजस्थान के कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा की ओर से प्रदेश में की गई कार्रवाई को लेकर अब कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष ने भी सवाल उठाने शुरु कर दिये है.और उन्होने किरोडीलाल पर अपनी ही सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप तक मढ दिया ..दरअसल गोविंद सिंह डोटासरा और किरोड़ीलाल मीणा के बीच हमेशा तीखे तंज देखने को मिलते है.ऐसे में एक बार फिर गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोडीलाल मीणा पर तंज कसा है .उन्होने कहा कि किरोड़ी लाल यूं लग रहा है जैसे अपनी ही सरकार को खोदने में लगे हैं.” उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खाद-बीज नकली थे तो किसानों को नुकसान की भरपाई कौन करेगा? छापे तो ब्यूरोक्रेसी डालती है, लेकिन मॉनिटरिंग मंत्री की जिम्मेदारी है. डोटासरा ने कहा, “राजस्थान में अब सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रही है. फैसले लेने वाला कोई नहीं है, योजनाएं ठप हैं, किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केवल भाषण देने में व्यस्त हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के मंत्री दोनों हाथों से लूट रहे हैं और ब्यूरोक्रेसी पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है. डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर देश का संविधान बदलना चाहते हैं, धर्मनिरपेक्षता और समानता को हटाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कुचलने और चुनाव टालने के आरोप लगाए. पीसीसी चीफ ने कहा कि भाजपा अब लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती और देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी हावी है. यह राज्य की प्रशासनिक अराजकता का संकेत है.वही डोटासरा ने प्रदेश में बढ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार पर तंज कसा है .उन्होने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से वीडियो सामने आ रहे है .उससे साफ है कि अपराधियों में अब कानून का डर नही बचा है.केवल सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री खोखले दावे करने में लगे हुए है.