उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते 21 जून को कथावाचक के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया. यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों पर उठाया जा रहा है .साथ ही ब्राह्माणों और यादवों को लेकर भी बयानबाजी देखने को मिली रही है .वही देखा जा रहा है कि इस घटना से कही ना कही हिंदू समाज के भीतर ही सामाजिक लाइन खींचती दिख रही है ….वही अब इस पूरे मामले पर बाबा बागेश्वर के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है….पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि वे 25 दिन की विदेश यात्रा पर गए थे. जब लौटे तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला, जिससे वे बेहद दुखी हैं. एक वीडियो जारी करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “हमारे विदेश रहते हुए भारत में कई घटनाएं हुईं. इनमें से एक घटना बेहद विचित्र थी. यह थी इटावा में कथावाचक के साथ दुर्व्यवहार.”बाबा बागेश्वर ने कहा, “वेदव्यास, महर्षि वाल्मीकि, मीरा, सूरदास, कबीरदास, सभी भगवान के रंग में रंगे थे. इनकी न जाति पूछी गई और न पता पूछा गया. इनकी वीणी ही इनकी पहचान बनी. भगवान का नाम ही इनकी पहचान बना. कौआ कर्कश बोलता है, लेकिन रामचरिमानस में कालभुशुंडी महाराज की महिमा है. इसलिए जाति न पूछो जाति की, पूछ लीजिए ज्ञान.”धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “अगर भारत को हिंदूराष्ट्र बनाना है, तो क्या ऐसे बन पाएगा? नहीं हो सकता. भगवान के नाम का गायन कोई भी कर सकता है. गुरुनानक, मीराबाई, रैदास, कबीरदास, सबने भगवान राम और श्याम की चर्चा की है. हमें नहीं लगता इसमें कुछ गलत है.” इटावा की वारदात का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “जो भी घटना इटावा में हुई है, निश्चित रूप से निंदनीय है. अगर उसने कुछ अपराध किया भी है, तो हमको तुरंत कानून व्यवस्था और न्याय पालिका की शरण लेनी चाहिए. न कि खुद न्याय पालिका बनना चाहिए, ताकि विद्रोह उत्पन्न न हो, जातिवाद न बढ़े. जो राजनेता वर्तमान में जाति के आधार पर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए.”वही इस पूरे मामले में धीरेंद्र शास्त्री के बयान को एकजुटता की तौर पर देखा जा रहा है.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे है .और लगातार वो जातियों में समाज को एकजुट करने में जुटे है .ऐसे में इस घटना से कही ना कही हिंदू समाज में जातिगत मतभेद हो सकते है .वो कही ना कही धीरेंद्र शास्त्री के लक्ष्य को भी प्रभावित हो सकता है…
Next article

