livetv
Homeस्टेट न्यूजभजनलाल सरकार के मंत्री पर हनुमान बेनीवाल के बड़े आरोप !

भजनलाल सरकार के मंत्री पर हनुमान बेनीवाल के बड़े आरोप !

हनुमान बेनीवाल लगातार भजनलाल सरकार पर हमलावर है .और लगातार जयपुर के शहीद स्मारक पर एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे है.ऐसे में आज भी मीडिया से बात करते हुए बेनीवाल ने बडे खुलासे किये और एसआई भर्ती में हुई गडबडी के चिट्ठे खोले.यहां उन्होने केके विश्नोई के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि जोधपुर में केके विश्नोई ने वाइट हाउस बना रखा है .और वहां पैसे लेकर लोगों को नौकरियां दी जा रही थी.साथ ही कहा के इस वाइट हाउस के अंदर कई बीजेपी के नेता भी सेटलमेंट करने आते थे.साथ ही बेनीवाल ने बताया कि पेपर लीक का मुख्य आरोपी सुरेश ढाका मंत्री केके विश्नोई का रिश्तेदार है .बेनीवाल ने भजनलाल शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद बड़े मगरमच्छों के हाथों लड्डू खा रहे है.वही दूसरी तरफ बेनीवाल दावा कर रहे है कि भजनलाल सरकार ने बड़े दावे करके राजस्थान में सरकार बनाई लेकिन जब कार्रवाई का समय आया तो अपने ही लोगों को बचाने के लिए पीछे हट गई.इसके बेनीवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिस एसओजी के द्वारा पेपर लीक में कार्रवाईयां हो रही है उसी एसओजी में पैसे लेकर मामले को रफा दफा किया जा रहा है.और इसका खुलासा भी में जल्द सबूत के साथ करुंगा