livetv
HomeएजुकेशनIAF Agniveer Vayu भर्ती 2025: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 अगस्त...

IAF Agniveer Vayu भर्ती 2025: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 अगस्त तक मौका !

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 4 अगस्त 2025 कर दी गई है। पहले यह तारीख 31 जुलाई थी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता (शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा):
1. विज्ञान वर्ग के लिए
12वीं कक्षा (मैथ्स, फिजिक्स, इंग्लिश) में कम से कम 50% अंक या इंजीनियरिंग डिप्लोमा (3 वर्ष) — मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन या IT में 50% अंक साथ ही इंग्लिश विषय में भी 50% अंक अनिवार्य

2. गैर-विज्ञान वर्ग के लिए
किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में न्यूनतम 50% अंक इंग्लिश विषय में अलग से 50% अंक जरूरी या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स में भी 50% अंक आवश्यक

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन की नई अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2025
आवेदन पोर्टल: agnipathvayu.cdac.in