livetv
Homeबॉलीवुडनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: शाहरुख और विक्रांत मेसी को बेस्ट एक्टर, रानी...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: शाहरुख और विक्रांत मेसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 की घोषणा हो चुकी है, और इस बार बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के लिए दिया गया है। शाहरुख के साथ विक्रांत मेसी को भी ‘12th फेल’ में दमदार प्रदर्शन के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है। रानी मुखर्जी को उनकी भावुक कर देने वाली फिल्म ‘मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के लिए खास रहा क्योंकि इसमें नई और अनुभवी प्रतिभाओं को एक साथ सम्मानित किया गया।