livetv
Homeनेशनलभारत ने कर ली पूरी तैयारी..हमले के लिए सेना के पास ये...

भारत ने कर ली पूरी तैयारी..हमले के लिए सेना के पास ये विकल्प !

पहलगाम हमले के बाद अब देश में यह गुंजाइश नहीं रह गई है कि भारत अब बदला नहीं लेगा.लगातार बैठकों का दौर जारी है.पीएम मोदी ने 22 अप्रैल के बाद ही पाकिस्तान को टूक जवाब दे दिया था.कि ऐसा हमला होगा जिससे दुश्मन कांप उठेगा.अब दिल्ली में लगातार हलचल भी बढ गई है.ऐसे में देखा जा रहा है कि भारतीय सेना ने बड़ी रणनीति बना ली है. और जल्द ही कुछ ऐसा एक्शन पाकिस्तान और उनके पाले हुए आतंकियों के खिलाफ लिया जाएगा .जिससे पाकिस्तान की सात पुश्ते याद रखेंगी.लेकिन सबके मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या करने वाला है .क्योकि पिछले जो हमले भारत ने पाकिस्तान में घुसकर किये तो शायद भारत उससे कई बड़ा हमला करने वाला है.इससे कुछ चीजें निकलकर सामने आ रही हैं कि हमारी सेना के सामने क्या प्राइमरी टारगेट हो सकते और उन्हें नेस्तनाबूद करने के लिए वह किस तरह के विकल्प आजमा सकते हैं।।अभी तक यही तथ्य सामने आ रहे हैं कि पहलगाम हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा का ही हाथ है, जिसका चेहरा बचाने की पाकिस्तान की ओर से भरपूर कोशिश की जा रही है। ऐसे में हो सकता है कि भारत का पहला प्राइमरी टारगेट पाकिस्तान में बैठे इसके सरगना और उनके ठिकाने हो सकते हैं। क्योंकि, माना जा रहा है कि पहलगाम को जिन आतंकवादियों ने भी दहलाया, उनके पीछे लश्कर के आकाओं का ही हाथ था।भारत के दूसरे टारगेट में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में काम कर रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप हो सकते हैं। तीसरे प्राइमरी टारगेट में नियंत्रण रेखा के उस पार चल रहे आतंकियों के लॉन्च पैड हो सकते हैं। ऊपर जिन तीन संभावित प्राइमरी टारगेट की बात की गई है, उनमें से पहले को छोड़कर बाकी दो तरह का ऑपरेशन भारतीय सशस्त्र सेना पहले भी कर चुकी है।पहले वाले टारगेट को ध्वस्त करने वाला ऑपरेशन कुछ उसी तरह से करना होगा, जिस तरह से अमेरिका ने पाकिस्तान में छिपे अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को मौत की नींद सुलाने के लिए किया था। भारत इस तरह के टारगेट को साधने के लिए सतह से लेकर नियंत्रण रेखा के काफी अंदर घुसकर Pok और यहां तक कि पाकिस्तान में भी वार कर सकता है।