जयपुर में बीते दिनों हुए विवाद के बाद लगातार बयानबाजी का सिलसिला बढता जा रहा है .चाहे बालमुकुंदाचार्य हो या फिर रफीक खान दोनों ही नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से पीछे नहीं हट रहे है.वही एक बार फिर से बालमुकुंदाचार्य ने रफीक खान और उनके समर्थकों पर तंज कसा है.साथ ही राजधानी जयपुर में हुए विवाद को लेकर भी अपनी सफाई दी है…दरअसल विधायक बालमुकुंदचार्य के खिलाफ जयपुर के माणकचौक थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है.और अब उनके खिलाफ मुस्लिम संगठन और राजधानी के दो विधानसभा क्षेत्रों के दो मुस्लिम नेताओं ने घेराबंदी शुरु कर दी है .ऐसे में बालमुकुंदाचार्य ने एक बार फिर से एक बेबाक बयान दिया है .जिसके बाद उनका लगातार चर्चाओं में बना हुई.दरअसल विधायक बालमुकुंदाचार्य अलवर दौरे पर थे.इस दौरान मीडिया ने उनसे जयपुर में हुए विवाद को लेकर कुछ तीखे सवाल कस दिये ..ऐसे में क्या था अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस विधायक जी ने भी दो टूक जवाब दे दिये.बालमुकुंद आचार्य ने कहा, ‘जयपुर थाने में जो FIR दर्ज हुई है, उसकी जांच होगी. मैं उसका विरोध नहीं करूंगा. इस देश का संविधान हर शख्स को अपनी बात कहने और आपत्ति होने पर शिकायत दर्ज कराने का अधिकार देता है. हम संविधान को मानने वाले लोग हैं, न कि संविधान की किताब लेकर घूमने वाले. धीरे-धीरे ये जानकारी सामने आने लगी है कि जहां पोस्टर लगाए गए और नारेबाजी हुई, मस्जिद वहां से बहुत दूर थी. हमने सिर्फ कब्जे वाले एक बरामदे के पायदान पर पोस्टर लगाए हैं. ये पोस्टर हमने मंदिर और गुरुद्वारे पर भी पोस्टर लगाए हैं. पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद की नारेबाजी से किसके पेट में दर्द हो रहा है? मैं चाहता हूं वो सामने आए और बताए कि उसे क्या तकलीफ है.’भाजपा विधायक ने कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी का नाम लिए बिना कहा, ‘ये दुर्भाग्य है कि दो विधायक ऐसे चुन लिए गए हैं जो तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं. भेदभाव करते हैं. धारा 144 होने के बाद भी भीड़ इकट्ठा करके माहौल बनाते हैं.

