livetv
Homeट्रेंडिंगIPL 2025 का आगाज: KKR vs RCB से होगी धमाकेदार शुरुआत

IPL 2025 का आगाज: KKR vs RCB से होगी धमाकेदार शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का पहला मुकाबला आज (22 मार्च) को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)आमने-सामने होंगी।

क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई हैं। KKR जहां अपने खिताब को बचाने उतरेगी, वहीं RCB इस बार नए जोश के साथ जीत की तलाश में होगी। IPL 2025 की यह पहली टक्कर रोमांच से भरपूर होने वाली है!