livetv
Homeइंटरनेशनलट्रंप के सीजफायर को नहीं मानेगा ईरान..कर दिया बड़ा हमला

ट्रंप के सीजफायर को नहीं मानेगा ईरान..कर दिया बड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को शांति दूत घोषित करने में लगे हुए है .ईरान पर बी-2 बॉम्बर से तबाही मचाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अब नई रणनीति के तहत खुद को दुनिया का शांति दूत बताने में लगे हुए है .लेकिन उनकी छवि को ईरान पूरी तरह से बिगाडने में लगा हुआ है .ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अचानक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया और इसके संदर्भ में उन्होने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी साझा की …उन्होने पोस्ट के माध्यम से कहा कि अभी से सीजफायर लागू होता है .और इसे प्लीज इसे ना तोड़े….लेकिन इस बार ईरान ट्रंप की एक सुनने वाला नहीं है दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर सीजफायर का ऐलान किया था.उन्होने कहा था कि अगले 6 घंटे में यह लागू हो जाएगा.लेकिन ट्रंप के सीजफायर को ईरान ने मानने से मना कर दिया … ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के बाद से ईरान के विदेश मंत्री ने इसे खारिज कर दिया था। कुछ ही देर बाद ईरान ने इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इजराइल के साथ सीजफायर की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा। ट्रम्प के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 19 मिसाइलें दागीं थीं। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि ईरान ने हमले से पहले ही इसके बारे में अलर्ट जारी कर दिया था। ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के बाद इजराइल ने चुप्पी साध रखी है। इस पूरे मामले पर न तो प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और न ही किसी अन्य सीनियर इजराइली अधिकारी की ओर से कोई औपचारिक या सार्वजनिक बयान दिया गया है। इसलिए सीजफायर को लेकर लेकर स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।वही ईरान ने अब ठान लिया है कि वो अमेरिका के आदेश का पालन नहीं करेंगे और इस बार जंग आर या पार की ही होगी..क्योंकि अमेरिका ने जिस तरह से ईरान पर हमला किया है उसके बाद से ईरान बौखला गया है.और उसने अमेरिका को एक दिन पहले ही चेतावनी दे डाली थी कि इस बार हमारी सैना तय करेगी कि अमेरिका के साथ क्या करना है .ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति की एक बार फिर से पूरी दुनिया में इमेज खराब हुई है .और ट्रंप के बडबोलेपन के कारण अमेरिकी नेतृत्व पर भी अब सवालियां निशान खडे हो गये है.