livetv
Homeपॉलिटिक्सकिरोड़ीलाल मीणा ने कसा पायलट पर तंज.. कार्यकाल के कबाड़े होंगे उजागर

किरोड़ीलाल मीणा ने कसा पायलट पर तंज.. कार्यकाल के कबाड़े होंगे उजागर

किरोडीलाल मीणा के नकली खाद और बीज पर लगातार एक्शन से विपक्ष भी घबराया हुआ है .किरोड़ीलाल मीणा लगातार भ्रष्टाचार की उन परतो को उधेड रहे है जो सालों से जमी आ रही थी और किसानों के साथ लगातार धोखेबाजी की जा रही थी.ऐसे में किरोड़ी की कार्यवाही से विपक्ष के कई नेताओं में सरकार को लेकर गुस्सा है .लेकिन जिस तरह से किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी जारी है उससे साफ है कि मीणा यही रुकने वाले नहीं है …दरअसल बीकानेर में बीज गोदामों पर छापेमारी करने पहुंचे राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला है। पायलट के पता नहीं किसको एक्सपोज कर रहे वाले बयान पर पलटवार करते हुए किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि हमारी सरकार काम कर रही है। लेकिन, सचिन पायलट राजनीति कर रहे हैं।बीकानेर में मंत्री किरोड़ीलाल मीना के पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम सचिन पायलट के कबाड़ों की जांच कर रहे हैं। उन्हें दर्द क्यों होता है। साथ ही सचिन पायलट को सलाह देते हुए कहा कि जब हम मिलावट का नकली बीज व नकली पेस्टीसाइड्स पकड़ रहे हैं तो उन्हें इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि सचिन पायलट को शर्म आनी चाहिए। वो अपने आप को किसान का बेटा बताते हैं, राजेश पायलट बहुत बड़े किसान थे और सचिन पायलट पूछ रहे हैं कि हम किसे एक्सपोज कर रहे हैं? इसमें राजनीति करने की जरूरत नहीं है। हम तो कालाबाजारी करने वाले और नकली बीज बेचने वालों को एक्सपोज कर रहे हैं।साथ ही किरोड़ीलाल मीणा ने पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हे इतनी ही किसानों की चिंता है तो सडक पर आकर संघर्ष करे.लेकिन उनके ही कार्यकाल के ये कबाडे है तो उन्हे साफ करने का हमारा है .ऐसे में उनको भी ये लग रहा है कि कही कुछ बडे खुलासे ना हो जाए.वही किरोडीलाल मीणा ने कहा कि सचिन पायलट एसी के कमरों से निकले और सच्चाई देखे. गौरतलब है कि पिछले दिनों टोंक में लाइब्रेरी भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा था कि कालाबाजारी, जमाखोरी मिलावट करने वालों को किसी न किसी का संरक्षण है। बिना संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर कालाबाजारी, जमाखोरी मिलावट नहीं कर सकता है। लेकिन, पता नहीं मंत्री किसको एक्सपोज कर रहे हैं। चोर बजारियों को या अपने साथ काम करने वालों को।