livetv
Homeइंटरनेशनलब्रह्मोस के बिना इजरायल का काम नहीं होगा पूरा !

ब्रह्मोस के बिना इजरायल का काम नहीं होगा पूरा !

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल और एयरडिफेंस सिस्टम इतनी कारगर होगा अब दुनिया मानने को तैयार हो गई है .जहां इजरायल ईरान की मिसाइलों का सामना नहीं कर पा रहा वही भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सुदर्शन डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन्स को हवा में ही नष्ट कर दिया था.अब इजरायल को भी भारत के एयरडिफेंस सिस्टम और ब्रह्मोस की जरुरत पडने वाली है क्योंकि इजरायल ईरान के सामने पस्त होता नजर आ रहा है और वो अपने नागरिकों को हमले से नही बचा पा रहा… ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ब्रह्मोस मिसाइल और एयरडिफेंस सिस्टम ने ये बता दिया कि भारत जैसे देश के पास एक ऐसा मजबूत और कारगर डिफेंस सिस्टम है जो शायद दुनिया के किसी अन्य देश के पास नही है.हमारे स्वदेशी जुगाडू हथियारो की वजह से ही पाकिस्तान हमारे देश का बाल बांका तक नहीं कर पाया…वही दूसरी तरफ इजरायल के बारे में कहा जाता रहा है कि उसके पास दुनिया का सबसे बेस्ट एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम है..जो किसी भी हमले को रोकने में कारगर है.लेकिन दुनिया के दावों को लेकर सच सबके सामने है कि किसका डिफेंस सिस्टम और किसकी मिसाइल्स सबसे बेस्ट है.आपको बता दे भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के ऐसे ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया था जिसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता था कि भारत की ब्रह्मोस इतने सटीक हमले कर सकती है.वही भारत के स्वदेशी एयरडिफेंस सिस्टम ने तो पाकिस्तान के एक भी ड्रोन्स और मिसाइल भारत में घुसने तक नहीं दिया.ऐसे में अब इजरायल को भारत के हथियारों की जरुरत पडने वाली है.बताया जा रहा है कि फोर्डो ईरान का सबसे सुरक्षित परमाणु केंद्र है, जो अपनी गहरी भूमिगत संरचना के कारण पारंपरिक बमों से अछूता है. यह सुविधा उन्नत सेंट्रीफ्यूज और 60% तक संवर्धित यूरेनियम के भंडार के साथ ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं का आधार है. ताजा हमलों में नतांज को नुकसान पहुंचा, लेकिन फोर्डो पर कोई प्रभावी प्रहार नहीं हो सका. भारत की ब्रह्मोस मिसाइल इसके लिए एक शक्तिशाली विकल्प हो सकती है. इस मिसाइल की गति मैक 3 है और यह 400 किलोमीटर की रेंज तक वार कर सकती है. यह अपने साथ करीब 1000 किलो विस्फोटक लेकर चलती है. यह मिसाइल जमीन, समुद्र, हवा और पनडुब्बी से लॉन्च की जा सकती है. इसका फायर एंड फॉरगेट गुण इसे सटीक हमलों के लिए आदर्श बनाता है