शनिवार रात जयपुर में सड़क पर एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। राजपुताना शेरटन होटल से खासाकोठी की ओर जा रही कार में आग लगते ही ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए कार रोड किनारे रोकी और छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
सदर और विधायकपुरी थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने की घटना
S.H.O. (सदर) देवेन्द्र प्रताप ने बताया कि घटना रात करीब 10:45 बजे हुई।
कार के बोनट से आग की लपटें उठती देख राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
ड्राइवर ने तुरंत कार का गेट खोलकर बाहर छलांग लगाई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई
पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंचे।
आग लगी कार से दूरी बनाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।
फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट में आग पर काबू पाया गया।
आग के कारण कार पूरी तरह से कबाड़ में बदल गई।
शुरुआती अनुमान
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि डीजल पाइप लीक होने पर गर्म इंजन के कॉन्टैक्ट में आने से आग लगी।
ये भी पढ़े – छोटी दिवाली पर क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि

