livetv
Homeअन्यजयपुर में “वॉक फॉर ए कॉज” – आर्थराइटिस जागरूकता वॉकाथॉन का सफल...

जयपुर में “वॉक फॉर ए कॉज” – आर्थराइटिस जागरूकता वॉकाथॉन का सफल आयोजन

सुवेरा हॉस्पिटल, मानसरोवर द्वारा रविवार को “वॉक फॉर ए कॉज – वॉकाथॉन फॉर आर्थराइटिस” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आर्थराइटिस (गठिया रोग) के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सुबह 7 बजे शिप्रा पथ, मानसरोवर से शुरू हुए इस वॉकाथॉन में बड़ी संख्या में नागरिकों, चिकित्सकों और फिटनेस प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन में रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन ने मुख्य सामुदायिक साझेदार के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ. आदित्य नाग, सेक्रेटरी (2025–26), रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और विजेताओं को मेडल प्रदान किए।

सु-वेरा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजीव गुप्ता ने डॉ. आदित्य नाग का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर रोटेरियन सीए जितेन्द्र बंसल सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज” का संदेश दिया

यह भी देखे – जयपुर में 1275 किलो मिलावटी मसाले जब्त: “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान में बड़ी सफलता