livetv
Homeपॉलिटिक्सजाट आरक्षण आंदोलन को मिला बेनीवाल का समर्थन !

जाट आरक्षण आंदोलन को मिला बेनीवाल का समर्थन !

जाट आरक्षण की मांग को लेकर अब सडकों पर उतरेंगे.ऐसे में यह रैली भरतपुर के डेहडा मोड पर होनी प्रस्तावित है.वही गुर्जर आरक्षण आंदोलन के बाद अब जाट समाज ने भी हुंकार भरकर सरकार के लिए मुश्किलें खडी कर दी है.जहां अभी तक गुर्जर आंदोलन के संदर्भ में कोई निर्णय नही हो पाया है वही दूसरी तरफ अब जाट समाज सडकों पर उतरेगा.वही सरकार के लिए मुश्किल तब हनुमान बेनीवाल खडा करने वाले है .क्योंकि वो भी इस जनसभा का हिस्सा बनने जा रहे है .ऐसे में आरक्षण की इस लडाई में कही ना कही जाट समाज को बेनीवाल मजबूती देंगे…दरअसल नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि राजस्थान में भरतपुर,धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण का लाभ दिलवाने की मांग को लेकर आगामी 29 जून को भरतपुर के डेहरा मोड़ पर प्रस्तावित जनसभा में आने के लिए आज जयपुर आवास पर पीले चावल देकर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार व जाट समाज के साथियों ने मुझे निमंत्रण दिया. मैंने हमेशा सड़क से लेकर लोकसभा तक इन जिलों के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी का आरक्षण देने की कई बार मांग उठाई है. उन्होंने आगे लिखा कि इस लड़ाई में हमेशा से समाज के साथ पहले भी खड़ा रहा हूं और आगे भी जहां आवश्यकता पड़ेगी समाज के साथ खड़ा रहूंगा. चूंकि केंद्र की ओबीसी सूची में सम्मिलित नहीं होने के कारण भरतपुर,धौलपुर तथा डीग जिले के जाट समाज को ओबीसी आरक्षण नीतियों का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर केंद्र सरकार के प्रति जाट समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है.नागौर सांसद ने लिखा, ”मेरी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार जी से अपील है कि शीघ्रता से जाट समाज की इस मांग पर सकारात्मक संज्ञान लिया जाए..’गौरतलब है कि राजस्थान के तीन जिलों भरतपुर डीग और धौलपुर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी के आरक्षण का लाभ मिल रहा है. भरतपुर धौलपुर जिले के जाट समाज के लोग काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले जाट समाज द्वारा गंगाजल अभियान चलाया गया था जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी को वोट नहीं देने की कसम खाई थी और बीजेपी के प्रत्याशी को भरतपुर लोकसभा और धौलपुर लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर जाट समाज द्वारा केंद्र में ओबीसी के आरक्षण को लेकर हुंकार भरी जा रही है और 29 तारीख को भरतपुर के डेहरा मोड़ पर हुंकार सभा का आयोजन किया जा रहा है.