भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाज़ी से इंग्लैंड के बल्लेबाज़ भी प्रभावित हुए हैं। ओवल टेस्ट के दौरान जब सिराज ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डाला, तब इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट भी उनके फैन बन गए। मैच के बाद रूट ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि वो सिर्फ एक तेज गेंदबाज़ नहीं, बल्कि एक सच्चे योद्धा हैं जो पूरे दिल से खेलते हैं और देश के लिए सब कुछ झोंक देते हैं। रूट ने यह भी जोड़ा कि सिराज का जुनून और जोश मैदान पर साफ झलकता है और वह हमेशा टीम के लिए 100% देने को तैयार रहता है। सिराज ने ओवल टेस्ट में अपनी शानदार स्पेल से भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

