livetv
Homeनेशनलपाकिस्तान के इशारे पर ज्योति ने बनाए राजस्थान बॉर्डर पर वीडियो !

पाकिस्तान के इशारे पर ज्योति ने बनाए राजस्थान बॉर्डर पर वीडियो !

पाकिस्तान के इशारे पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भारत के कई राज्यों में जाकर पाकिस्तान के लिए जासूसी की.उसने पाकिस्तान के इशारे पर सेना और सीमा से सटे इलाकों का वीडियो बनाया और अपने अकाओं को भेजा.इतना ही ज्योति ने राजस्थान के भी बॉर्डर से सटे इलाकों में वीडियोग्राफी की और उसे पाकिस्तान भेजा.ज्योति ने लगातार भारत के साथ ही इतने धोखे किये है कि अब हर कोई उसके कारनामे सुनकर हैरान है.उसने ट्रेवल शौक के बहाने पाकिस्तान के लिए अपना जमीर बेच दिया और भारत की संवेदनशील जगहों की वीडियो पाक को भेजी.. करीब डेढ साल पहले यूट्यूबर और ब्लॉगर ज्योति राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में घूमने आई थी। उसने पाकिस्तान की सीमा से सटे गांवों में जाकर वीडियो बनाए थे। सीमावर्ती इलाके में बसे लोगों से वह बात भी करती दिखाई देती है। भारत-पाक सीमा की तारबंदी दिखाते हुए यह भी कहती है कि यहां से कुछ ही दूर चलने पर पाकिस्तान है जहां उनकी आर्मी और अन्य लोग मिलेंगे। ।मुनाबाव पाकिस्तान से सटा राजस्थान का अंतिम रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन से कुछ ही मीटर दूरी पर पाकिस्तान की सीमा शुरू हो जाती है। पुलिस और प्रशासन की अनुमति के बिना इस क्षेत्र का वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने मुनाबाव स्टेशन का वीडियो बनाया और साफ साफ बताया कि यहां से पाकिस्तान कितनी दूरी पर स्थित है। जाने में कितना समय लगता है। पाकिस्तान जाने के लिए क्या-क्या औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। इसके बारे में भी वह बताती है। 24 मिनट के वीडियो में ज्योति इस क्षेत्र की पूरी जानकारी बताती है। यह वीडियो ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर जनवरी 2024 को अपलोड किया था। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच में जुटी है कि क्या ज्योति ने वीडियो बनाने से पहले प्रशासन से अनुमित ली या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं ज्योति ने पाकिस्तान से मिले निर्देशों के बाद तो मुनाबाव का वीडियो अपलोड नहीं किया। ज्योति मल्होत्रा ने बाड़मेर से मुनाबाव तक ट्रेन में सफर किया था। इस सफर के दौरान पूरे रास्ते में वीडियो बनाती रही और हर स्टेशन के बारे में जानकारी देती रही कि यह स्टेशन पाकिस्तान से कितना दूर है। इस दौरान उसने ट्रेन में सवार यात्रियों से बातें भी की। लोगों से यह भी पूछा कि उनके कौन कौन रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। उनसे मिलने जाने के लिए क्या औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। वीडियो में यह भी बताया जाता है कि बॉर्डर एरिया में छावनी कहां है। आर्मी और बीएसएफ के जवानों के मूवमेंट के बारे में भी वह लोगों से बातें करते हुए दिखाई देती है.। सीमावर्ती क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी देने से यह शंका पैदा होती है कि इस वीडियो के लिए उसे पाकिस्तान से कोई निर्देश मिले होंगे।