करवा चौथ का व्रत केवल धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार, आस्था और विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है। महिलाएं सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला उपवास रखती हैं। लेकिन लंबे समय तक भूखी और प्यासी रहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, खासकर कामकाजी महिलाओं और उन लोगों के लिए जिनका शरीर जल्दी थक जाता है।
हालांकि थोड़ी तैयारी और सही योजना से यह व्रत न सिर्फ आसान बनता है, बल्कि पूरे दिन ऊर्जा भी बनी रहती है। जानिए करवा चौथ व्रत से पहले क्या करें और किन गलतियों से बचें।
व्रत इतना कठिन क्यों लगता है?
करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है, यानी सूर्योदय से चांद निकलने तक लगभग 12-14 घंटे न खाना, न पानी। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है और मसल्स कमजोर पड़ सकती हैं। अगर पहले से तैयारी करें, तो दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और कमजोरी नहीं आती। व्रत प्यार का प्रतीक है, लेकिन सेहत को नजरअंदाज न करें।”
व्रत से पहले नींद क्यों जरूरी है?
उत्साह में महिलाएं रात भर सजावट या शॉपिंग करती हैं। नींद की कमी के कारण अगले दिन शरीर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है।
व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं?
भारी या तला-भुना भोजन न लें। इसके बजाय हल्का और पौष्टिक खाना चुनें।
सुझाव:
केला – पोटेशियम से मसल्स मजबूत रहेंगी
अंकुरित अनाज, दलिया, हल्का फलाहार

हाइड्रेशन का ध्यान कैसे रखें?
चूंकि व्रत निर्जला होता है, इसलिए पहले से हाइड्रेट होना जरूरी है।
सुझाव:
व्रत से 2 दिन पहले और रात को 8-10 गिलास पानी पिएं
नारियल पानी, नींबू पानी, हर्बल टी
चाय और कॉफी कम लें
गुनगुना पानी बेहतर हाइड्रेशन देता है। अगर डिहाइड्रेशन हो जाए, तो सिरदर्द या चक्कर आ सकते हैं।
सरगी क्या है और इसे कैसे पौष्टिक बनाएं?
सरगी व्रत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सूर्योदय से ठीक पहले खाई जाती है और दिनभर की ऊर्जा देती है।
टिप्स:
मीठा कम लें, ज्यादा शुगर से ऊर्जा जल्दी गिर सकती है
सुबह 4 बजे हल्का भोजन करें, ताकि पाचन आसान हो
मानसिक तैयारी कैसे करें?
व्रत सिर्फ शरीर का नहीं, मन का भी टेस्ट है। भूख-प्यास की चिंता से तनाव बढ़ सकता है।
सुझाव:
मेडिटेशन या प्राणायाम करें
दिनभर हल्की गतिविधियों में व्यस्त रहें
सकारात्मक सोच रखें और गहरी सांस लें
हल्की एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?
सिर्फ हल्की स्ट्रेचिंग, वॉक या 10-15 मिनट योग करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और थकान कम होती है।

सरगी या व्रत से पहले भारी तला-भुना खाना
नींद की कमी
हाइड्रेशन की अनदेखी
मानसिक तनाव
व्रत खोलने की तैयारी
चांद निकलने के बाद हल्का प्रसाद खाएं – फल, दूध या खीर। भारी भोजन न लें, पहले पानी पिएं और धीरे-धीरे खाएं।
अगर मेडिकल समस्या हो तो क्या करें?
डायबिटीज, लो बीपी, प्रेग्नेंसी में डॉक्टर से सलाह लें
जरूरत हो तो फलाहार व्रत रखें
ब्रेस्तफीडिंग माताओं के लिए एक्स्ट्रा प्रोटीन
ये टिप्स रोजमर्रा में भी काम आएंगे
हाइड्रेशन, हल्का और पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद जैसी आदतें हमेशा फायदेमंद होती हैं। करवा चौथ जैसे अवसर पर इनसे व्रत आसान होगा और रिश्ते में प्यार की मिठास भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़े – मोदी बोले: कभी 2G के लिए जूझता था भारत, आज हर जिले में 5G, 1GB डेटा अब चाय से सस्ता

