राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) कोटा में बनी आन्दोलन की रणनीति
- राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत),
- कोटा जिला इकाई की बैठक में बनी आन्दोलन की रणनीति
- वेतन विसंगतियों एवं पदोन्नति की मांग को लेकर
- 26 दिसम्बर को जयपुर में होगा विशाल धरना
- राजस्थान कौंसिल डिप्लोमा ऑफ इंजीनियर्स के अभियन्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे
- 26 दिसम्बर को जयपुर में होगा विशाल धरना
राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत), कोटा जिला इकाई की बैठक शनिवार को नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन में संपन्न हुई। जिसमें राजस्थान कौंसिल डिप्लोमा ऑफ इंजीनियर्स सहित कई कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान बरसों से चल रही कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों एवं पदोन्नति में विसंगतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जयपुर से महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कर्मचारियों को महासंघ द्वारा उनके हितों में चलाए जा रहे संघर्ष की जानकारी दी।
चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 26 दिसम्बर को जयपुर में विशाल धरना प्रस्तावित है। जिसके लिए “26 दिसम्बर जयपुर चलो” का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में कौंसिल अध्यक्ष डीपी चौधरी, इंजीनियर दिक्षांत मित्तल, रमेशचंद्र शर्मा, हंसा त्यागी, विमल नागर, जीतेन्द्र यादव, विकास व्यास, केके यादव, साबिर रजा, अशोक बमनावत सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Read The Following Click The link below……
ग्लोबल एनर्जी लीडर्स समिट 2025 में ऊर्जा मंत्री

