livetv
Homeनेशनलकरणी सेना ने फिर दी अखिलेश को चुनौती ! कहा-घुटने टिकवा देंगे

करणी सेना ने फिर दी अखिलेश को चुनौती ! कहा-घुटने टिकवा देंगे

अखिलेश तुम्हारे घुटने टिकवा देंगे…अभी तो हमने ट्रेलर दिया है पिक्चर अभी बाकी है…ये कहना है करणी सेना युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा का…उन्होने एक वीडियो जारी कर कहा है कि सांसद जी इस बार तो बच गए.कुछ गाडिया ही टूटी,लेकिन सांसद के इस बार ऐसी नकेल डालेगे.उसकी कई पीढिया बाबर का नाम लेना भूंल जाएगी.और इस बार प्रशासन भी बचाने नहीं आएगा…..इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब कही ना कही सपा सांसद और अखिलेश यादव को करणी सेना की चुनौती मिल चुकी है और उनको संदेश दे दिया गया है कि अभी तो ली अंगडाई है आगे और लड़ाई है.दरअसल अलीगढ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी करणी सेना ने ली है… सपा सांसद रामजीलाल सुमन 27 अप्रैल को 20 गाड़ियों के काफिले के साथ आगरा से बुलंदशहर जा रहे थे। अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर क्षत्रिय समाज के कुछ युवा सड़क पर उतर आए। उन्होंने रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर काफिले की गाड़ियां तेजी से भागने लगीं। जिसके चलते करीब 500 मीटर आगे जाकर गाड़ियां आपस में टकरा गईं।इस बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद युवाओं को समझाया और काफिले को आगे रवाना किया। इसके बाद अलीगढ़ में ही गभाना टोल प्लाजा से करीब 150 मीटर पहले एक बार फिर से क्षत्रिय समाज के कुछ युवक इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने सांसद के काफिले की गाड़ियों पर टायर और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। गाड़ियों पर काली स्याही भी फेंकी गई थी। इसके चलते सांसद का काफिला 20 मिनट तक रुका रहा। वही इन सब घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि करणी सेना को पहलगाम भेजो, तो ऐसे लोगों से कहना है कि सरकार अगर छूट दे तो करणी सैनिक मानव बम बनने को तैयार हैं। वही करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने कहा- जो हमारे महापुरुष को गालियां देते हैं, ऐसे देशद्रोही का बचाव नहीं होनी चाहिए। शर्म की बात है कि ऐसे लोगों को सुरक्षा दी जा रही है। इस बार 5-6 गाड़ी तोड़ी गई हैं। अगली बार इससे ज्यादा होगा। हमें 20 मिनट पहले ही पता चला था, हमने अपनी टीम एक्टिवेट कर दी। अगर हमें दो-तीन घंटे पहले पता चला होता तो हम और भी जोरदार प्रहार करते। हम महाराणा सांगा के वंशज हैं, मरने-मारने से नहीं डरते। अपमान का बदला लेकर रहेंगे।वहीं, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने भी अपना वीडियो जारी किया है। रामजी लाल सुमन मजा आया होगा। ये सुनिश्चित कर लो कि जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। मैं ओकेंद्र का अभार प्रकट करता हूं। हम मोमेंट का स्वागत करते हैं। इसे छोड़ना नहीं है। मुहं तोड़ जवाब इसको देते रहना है।