अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ अभियान के तहत राजधानी जयपुर में संविधान बचाओ रैली का ऐलान बीते कुछ दिनों पहले ही कर दिया गया था,,,,जिसका आज रामलीला मैदान में आयोजन किया गया,,,आपको बता दें कि आगामी मई महीने के अंत तक विधानसभा और ब्लॉक स्तर तक अभियान चलाया जायेगा,,,जिससे संगठन को मजबूती प्रदान होगी .राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस संगठन ने मजबूती के लिए एक नयी पहल संविधान बचाओ अभियान के तहत संविधान बचाओ रैली की शुरूआत की है,,इस रैली का आयोजन आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया गया,,,यहाँ हजारों की संख्या में पूरे राजस्थान से कांग्रेस के नेता अपने अपने समर्थकों और कार्यकर्ता के साथ पहुंचे,,, रैली को मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सम्बोधित किया,,,एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सबसे पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि पेश की और फिर सीधा सरकार पर बरसे .संविधान बचाओ’ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है,,,आज देश की सबसे बड़ी जरूरत कांग्रेस का मजबूत होना है,,, सभी एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं.,,, चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा, ऐसे में कैसे निष्पक्ष चुनाव होंगे. देश के सामने चुनौतियां, देश को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की मजबूती जरूरी है.महासचिव सचिन पायलट ने अपने भाषण में कहा कि संविधान बचाने का मुद्दा पूरे देश का है,,, कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को उठाने की जिम्मेदारी उठाई है,,,लगातार संविधान पर प्रहार हो रहे हैं,,, संविधान के प्रावधानों को लगातार खोखला किया जा रहा है.

