राजस्थान की सियासत में ऐसा लगता है जैसे नेताओं ने ठान ली है कि अब तो एक दूसरे के राज खोलकर ही रहेंगे.क्योंकि जिस स्तर पर बयानबाजी हो रही है .उससे साफ दिखाई दे रहा है कि इस बार किसी ना किसी एक नेता के खिलाफ कोई बडा सच उजागर होगा.और हो सकता है बीजेपी सरकार में नंबर डोटासरा का आ जाए.क्योंकि अब डोटासरा की बयानबाजी से बीजेपी के मंत्री विधायक बौखला गए है .और अब तो बीजेपी सरकार के मंत्री ने डोटासरा को चेतावनी भी दे दी है कि अगर ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारे राज उजागर कर दूंगा… दरअसल जबसे प्रदेश में बीजेपी सरकार आई और मंत्री किरोडीलाल मीणा को कृषि विभाग दिया गया है .उसकी सबसे ज्यादा चिंता शायद कांग्रेस को है.किरोडीलाल हमेशा ही अपने एक्शन के लिए फेमस रहे है.चाहे वो सरकार में हो या फिर विपक्ष में रहकर उनके हर एक्शन से विपक्ष की नींद उड जाती थी.अब जब वो सरकार में है लगातार नकली,खाद बीज को लेकर कार्रवाई कर रहे है उसके बाद कांग्रेसी नेताओं की नींदं उड़ी हुई है .वही गोविंद सिंह डोटासरा ने भी उनकी कार्रवाई के खिलाफ कई दिनों से बयानबाजी रखी है …वही अब किरोडीलाल मीणा ने डोटासरा को चेतावनी दे डाली है और उनके राज उजागर करने की भी बात कही है …दरअसल श्रीगंगानगर के दौरे पर रहे किरोडीलाल मीणा ने मीडिया से बातचीत की.. इस दौरान उन्होंने नकली खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथ लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डोटासरा के परिवार से 6 लोग कैसे सरकारी नौकरी पर लगे, इसके कागज मेरे पास हैं. अगर डोटासरा किसानों के खिलाफ़ बोले तो उनका मुंह बंद करा दूंगा. चेतावनी भरे अंदाज में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ज्यादा बोले तो कागज निकालने पड़ेंगे, मैं डॉक्टर हूं और सर्जरी करना भी जानता हूं. उन्होंने सचिन गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “मेरी कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है. नकली खाद-बीज की शुरुआत कांग्रेस राज से शुरू हुई है. अशोक गहलोत का क्षेत्र जोधपुर फर्टिलाइजर्स का गढ़ है.”उन्होने कहा राज्य सरकार किसान और खेती के हितों से कोई भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी.”

