राज्यमंत्री केके विश्नोई का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपने दो दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान नेताओं को काम करने की नसीहत दे रहे हैं
राज्यमंत्री केके विश्नोई का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपने दो दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान नेताओं को काम करने की नसीहत दे रहे हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी को विकास कार्यों, खासकर सड़क निर्माण में पूरे राजस्थान में अव्वल बताते हुए सबसे ज्यादा डामर सड़के बनवाने का दावा कर रहे हैं.वही इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केके विश्नोई ने विधायकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तंज भी कसा…देखिए ये रिपोर्ट….
विश्नोई ने नेताओं की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा, “कई नेता जयपुर जाकर कहते हैं कि मैं तुम्हारे लिए लड़ रहा हूं। भाई, लड़ने से क्या काम होगा? वहां जाकर काम करवाओ। अगर आप लोगों के लिए काम नहीं करवा सकते, तो वोट मांगने का हक भी नहीं है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि नेताओं को संघर्ष की बातें छोड़कर ठोस काम करने पर ध्यान देना चाहिए।विश्नोई ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, “मैंने तो जनता का भरोसा जीता है। आपने मुझे जिताकर भेजा, तो मैं लड़ने नहीं, काम करवाने गया। अगर काम करवाने की इच्छाशक्ति नहीं है, तो चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं।” विश्नोई ने विधायकों की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, “मेरे जैसे 200 विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं। बाकी वालों से काम क्यों नहीं होता? क्या कोई उन्हें मना करता है या मुझे कोई ज्यादा लड्डू खिला रहा है? सबकी अपनी-अपनी योग्यता है। उन्होने कहा कि आपने काबिल विधायक को चुना, जो जयपुर में काम करवाना जानता है। कई तो वहां रास्ता ढूंढते फिरते हैं। ऐसे में क्या काम होगा?”उन्होंने दावा किया, “गुडामालानी में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी सड़कों का जाल बिछा दिया है. मैंने तो खुला ऐलान किया है कि बिना झगड़े खेत का रास्ता लेकर आओ, डामर की सड़क बनवा दूंगा.” उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “पूरे राजस्थान में ढूंढ लो, गुडामालानी जितनी सड़कें कहीं नहीं बनीं. अगर कहीं बनी हों, तो मुझे बताओ, मैं अपनी बात वापस ले लूंगा.”
और अपने विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी को विकास कार्यों, खासकर सड़क निर्माण में पूरे राजस्थान में अव्वल बताते हुए सबसे ज्यादा डामर सड़के बनवाने का दावा कर रहे हैं.वही इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केके विश्नोई ने विधायकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तंज भी कसा
यह भी पढ़े – बीजेपी विधायक का भाटी ने क्यों किया समर्थन ! भैराराम सियोल के बयान पर चर्चाएं तेज
