livetv
Homeइंटरनेशनलऑपरेशन सिंदूर में भारत का सटीक हमला, मसूद अजहर के परिवार को...

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का सटीक हमला, मसूद अजहर के परिवार को भारी नुकसान

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को गहरा सदमा दिया था.ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और उसके आतंकियों को भारत ने कितना गहरा जख्म दिया था उसके खुलासे अब धीरे धीरे हो रहे है .वही अब एक बडा खुलासा भी सामने आ रहा है .जिसमे दावा किया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के आतंकियों के परिवारों को जहन्नूम में पहुंचा दिया था.और आतंकियों के परिवारजनों के शव तो छोडो उनके टूकडे टूकडे हो गए थे

दरअसल जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने आतंकी मसूद अजहर के परिवार को लेकर बडा खुलासा किया है .उसने आतंकियों की जमात को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने जब 7 मई को बहावलपुर में हमला किया तो मसूद अजहर के परिवार के टूकडे टूकडे हो गए .जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने बताया कि मसूद अजहर के परिवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान काफी नुकसान पहुंचा है. इलियास ने मसूद अजहर के परिवार को लेकर कहा, ”सब कुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को बहावलपुर के अंदर मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग बेवा, बेटे और बच्चे रेजा-रेजा हो गए, टुकड़ों में तक्सीम हो गए.”आपको बता दे बहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है.

यहां मरकज सुभान अल्लाह नाम की मस्जिद है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें जैश का मुख्यालय भी शामिल था. भारत के इस अटैक में आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा था. जैश का पूरा अड्डा तबाह हो गया था. जैश के इसी अड्डे में मसूद अजहर का परिवार भी रहता था.ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस मस्जिद को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया।

इसी हमले में मसूद अजहर के पूरे परिवार के चीथड़े उड़ गये, जैसा की मसूद इलियास ने भी अब कबूल किया है। इससे पहले मई महीने में ही भारत के सटीक हमले के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि खुद मसूद अजहर ने एक बयान जारी कर माना कि उसके परिवार के 10 सदस्य भारत के हमले में मारे गए हैं।

यह भी पढ़े –  जीरे का पानी: वज़न घटाने से लेकर डाइजेशन सुधारने तक !