भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में कोहली ने भारतीय होने पर गर्व व्यक्त करते हुए देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया। उन्होंने लिखा कि भारत की आज़ादी और प्रगति के लिए जिन्होंने बलिदान दिया, उन्हें सदा याद रखा जाएगा। गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, जिसके चलते वह मौजूदा इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे शेयर कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

