livetv
Homeनेशनललोकमत राजस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

लोकमत राजस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

लोकमत राजस्थान ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ विशेष रूप से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, ध्वजारोहण राजकुमार सैनी , राजेंद्र सिंह राठौड़ , राघव शर्मा और समस्त लोकमत राजस्थान परिवार की उपस्तिथी में हुआ | जहाँ राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही पूरे परिसर में “जन गण मन” की गूंज और देशभक्ति की भावना से वातावरण भर गया।
इस अवसर पर कुछ विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया | समाज, शिक्षा, सेना और मीडिया जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं —डॉ . अरुण चतुर्वेदी (राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष) , पंडित सुरेश मिश्रा , कर्नल धनराज सिंह राठौर , मनीषा सिंह (मान फाउंडेशन ) , शुभम पंडित (बीजेपी युवा मोर्चा ) , गौरव तिवाड़ी , नितेश सोनी और अंशुमान शास्त्री (सीईओ राज. शिक्षा महाविद्यालय) | अतिथियों का पुष्पगुच्छ और तिरंगे दुपट्टे से स्वागत किया गया। सभी ने आज़ादी के महत्व, राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका और मीडिया की जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।
मस्ताना म्यूज़िक बैंड की देशभक्ति प्रस्तुति हुई , जिसका नेतृत्व इरशाद कावा ने किया । बैंड के 10 कलाकारों ने सुर और ताल के संगम से श्रोताओं के दिलों में देशभक्ति की नई लहर जगा दी। बैंड के सदस्य —इरशाद कावा (बैंड हेड व डायरेक्टर) , शदाफ अली , रज़ान अली , आरिफ़ कावा , इज़ान बगड़वा , विहान कावा , शेजान सुजास , नाहिम खान , लमीज़ कावा और जरुल कावा | इनकी शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर लोकमत राजस्थान में एक टॉक शो ‘स्वतंत्र भारत ‘ आयोजित किया गया जिसमे उपस्तिथ सभी अतिथियों से विचार विमर्श के दौरान सोशल मीडिया से बढ़ता बच्चो का लगाव , पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारतीय जवानो की भूमिका जैसे विषय पर उनके विचारो को जाना गया | जिससे युवा वर्ग को प्रेरणादायक संदेश प्राप्त हुए। समारोह का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ हुआ।लोकमत राजस्थान का यह आयोजन न केवल आज़ादी के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि था, बल्कि समाज में एकता, प्रेरणा और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाला भी रहा।