सचिन पायलट आज जयपुर में मीडिया से रुबरु हुए.इस दौरान पायलट ने जमकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के मंत्री के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.यहां पायलट ने कहा मध्यप्रदेश के मंत्री ने कर्नल सोफिया के प्रति जिन शब्दों का इस्तेमाल किया,उसके बाद से उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं है.पायलट ने कहा बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को इसपर माफी मांगनी चाहिए.अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर भी पायलट ने केंद्र सरकार को घेरा.उन्होने कहा कि बार-बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बयान दे रहे हैं, उसका सटीक और स्पष्ट उच्च स्तरीय लेवल पर कोई खंडन नहीं किया गया।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक जितने बयान दिए, उन्होंने एक बार भी पाकिस्तानी आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। पाकिस्तान का तो रिकॉर्ड रहा है, इसने आतंकवाद को पाला पोसा। हमारे 26 निहत्थे सैलानियों को मौत के घाट उतारा गया। कश्मीर मुद्दे को लेकर पायलट ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा द्विपक्षीय है। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग है। कश्मीर का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय क्यों बनाया जा रहा है। 1994 के प्रस्ताव को दोबारा पारित करने का समय आ गया है। आतंक को खत्म करने के मुद्दे पर भारत एक है। केन्द्र सरकार को जनता और विपक्ष का समर्थन मिला। पहलगाम के चार आतंकियों का क्या स्टेट्स है।

