भिवानी की 18 वर्षीय टीचर मनीषा की मौत अब रहस्य और विवाद का जटिल मिश्रण बन चुकी है। सात दिनों से चल रही इस घटना ने प्रदेश को हिला कर रख दिया है। पहले हत्या, दुष्कर्म और पुलिस की लापरवाही के आरोप लगे, तो अब पुलिस खुद दावा कर रही है कि मनीषा ने खुद कीटनाशक खाकर आत्महत्या की थी। तीन बार हुए पोस्टमार्टम और एक कथित सुसाइड नोट ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। परिजन इसे हत्या बताते हुए न्याय की मांग पर अड़े हैं, जबकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और हैंड राइटिंग को आधार बनाकर आत्महत्या की थ्योरी पेश कर रही है।
पूरी खबर यहां देखें
मनीषा केस 7 दिन से उलझी गुत्थी – हत्या या आत्महत्या?

