वैसे तो राजस्थान में दिये जाने वाले मायरे की चर्चा पूरे देश में रहती है.लेकिन राजस्थान के नागौर में हुई एक अनोखी शादी में दिये मायरे यानि भात की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो शोरो से हो रही है.इस मायरे ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है.भांजे की शादी में मामा ने पूरे 25 करोड़ रुपये का भात दिया है. बताया जा रहा है कि इस मायरे में करीब डेढ करोड रुपये कैश,सोने चांदी के जेवरात,पेट्रोल पंप,अजमेर में प्लॉट और गांव के सभी परिवारों को चांदी के सिक्के और केश विदा दी गई .दरअसल नागौर की जायल तहसील के झाडौली गांव का रहने वाला पोटलिया परिवार भांजे एडवोकेट श्रेयांस की शादी में मायरा भरने नागौर पहुंचा.इस मायरे में छापा परिवार ने गाजे बाजे के साथ सभी का स्वागत किया.पोटलिया परिवार ने चार सूटकेश में 1 करोड़ 51 लाख रुपये कैश,सोने चांदी के जेवरात के साथ बहन का मायरा देने पहुंचे.चार भाइयो के बहनोई जगदीश छापा बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके है .मायरे की रश्म के दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेशअध्यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहे.मायरे की रश्म के दौरान अतिथियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि मायरे में 1 करोड़ 51 लाख रुपये कैश,1 किलो सोना,15 किलो चांदी,210 बीघा जमीन,अजमेर में एक प्लॉट,एक पेट्रोल पंप सहित पूरे परिवार के कपड़े,गांव के सभी परिवारों को चांदी के सिक्के और केश विदा दी गई.आपको बता दे कि राजस्थान में मायरे का खास महत्व है .बहन के बच्चों की शादी पर ननिहाल पक्ष की ओर से मायरा भरा जाता है.और इसे भात भी कहते है .इस रश्म में ननिहाल पक्ष को कपडे गहने और अन्य सामान देने की भी रश्म है .ऐसे में एक बार फिर से राजस्थान का ये बात देश में चर्चाओं का विषय बन गया है.
Previous article

