livetv
Homeनेशनलऑपरेशन सिंदूर तो बस झलकी है,पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर ही छोड़ेंगे

ऑपरेशन सिंदूर तो बस झलकी है,पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर ही छोड़ेंगे

ऑपरेशन सिंदूर तो बस झलकी है पिक्चर अभी बाकी है ….ये शायद हर देशवासी को पता होना चाहिए…क्योंकि हमारी सेनाएं कुछ ऐसा बड़ा करने वाली है जिसका आंकलन भी करना अभी मुश्किल होगा..क्योंकि पीएम मोदी खुद इस बात को कह चुके है कि अभी तो बडे फैसला का इंतजार करो.पाकिस्तान को घुटनों पर लाकरे ही छोड़ेगे…दरअसल जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो देश में यह संदेश गया कि भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया.लेकिन इससे भी परे जो हमारी सोच है उससे भी कुछ बडा होने वाला है.जिसके भी संकेत अब मिलने शुरु हो गए है.कल ही पीएम मोदी ने एक कैबिनेट बैठक बुलाई जिसमें सुरक्षा बलों की सराहना भी की.उन्होने कहा कि देश को सेना पर गर्व है .लेकिन उन्होंने आगे भी यह भी बातों ही बातों में संदेश दे दिया कि अभी तो चुनौतियां और भी आने वाली है इसलिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरुरत है.PM मोदी ने कहा, “यह तो बस शुरुआत है।” उन्होंने यह भी कहा, “यह ऑपरेशन जरूरी था, क्योंकि पूरा देश हमारी ओर देख रहा था।” दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट को आतंकी शिविरों पर सटीक निशाना साधने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मोदी ने यह बात कही। मंत्रियों ने मेजें थपथपाकर खुशी जताई। वही मोदी ने सावधानी बरतने और तैयारी जारी रखने की बात कही।ऐसे में कहा जाता है कि पीएम मोदी जो कुछ करते है वो बताते नहीं है और बताते तो सीधे शब्दों में नहीं जिसके चलते लोग असमंजस में रहते है कि आखिर अब क्या होने वाला है .ऐसा ही कुछ पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों तक को असमंजस में रखा है कि आखिर उनकी क्या रणनीति है जिसके चलते उन्होने यह भी कहा कि अभी खुशियां मनाने का समय नहीं है अभी तो बस शुरुआत है आगे बड़ी लडाई है …