ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबके जहन मे एक सवाल है कि आखिर पाकिस्तान हमला करेगा या नही.लेकिन कुछ रिपोर्टस के अनुसार जानकारी ये भी है कि इस बार पाकिस्तान जो हमला करेगा वही राजस्थान और गुजरात बार्डर से करेगा.क्योंकि लगातार रिपोर्टस आ रही है कि वहां पाकिस्तान ने अपनी सेना डिप्लोयमेंट बढा दिया है.और लगातार वहा पर आर्टलरी ,टैंक जमा किये जा रहे है .और इसी का अंदाजा शायद देश की सरकार को लग गया है और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने बडा फैसला लिया है….आपको बता दे ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा राजस्थान अलर्ट मोड पर है .यहां भी बॉर्डर पर हमारी सेना को मुस्तैद रहने और कसी भी खतरे में एक्टिव रहने के आदेश दे दिये गये है .इसके साथ ही यहा के प्रशासन की ओर से बार्डर एरिया के जिलों में छुट्टियां भी घोषित कर दी गई है.इसके साथ ही आपको बता दे सरकार की तरफ से किशनगढ एयरपोर्ट से तीन दिनों के लिए उडाने भी बंद कर दी गई है.साथ ही राजस्थान से लगती 1070 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है.वही माना जा रहा है कि यहा बीएसएफ और एयरफोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है.और दिना रात कॉम्बैट पेट्रोलिंग की जा रही है.इसके अलावा बीएसएफ ने सीमा पर गश्त तेज कर दी है और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. जवान जीरो लाइन के पास, यानी तारबंदी के गेट खोलकर भारतीय सीमा में गश्त कर रहे हैं. उन्हें हर संदिग्ध गतिविधि से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. हल्की सी हरकत पर भी गोली चलाने की अनुमति दी गई है. बॉर्डर से सटे गांवों को अभी खाली नहीं कराया गया है, लेकिन लोगों को तैयार रहने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके. बैकअप के लिए बैरकों से भी अतिरिक्त जवानों को बाहर निकाला गया है.वही जोधपुर, उत्तरलाई, जैसलमेर, नाल और फलौदी एयरबेस से दो दिनों के लिए नोटम जारी कर युद्धाभ्यास किया जा रहा है. सुखोई-30 एमकेआई विमान खतरनाक हथियारों के साथ गंगानगर से लेकर कच्छ के रण तक गश्त कर रहे हैं. प्रमुख शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं. यदि पाकिस्तान की ओर से कोई विमान भारतीय सीमा में घुसता है, तो उसे हवा में ही मार गिराने के लिए मिसाइलें पूरी तरह अलर्ट पर हैं.

