livetv
Homeपॉलिटिक्सहनुमान बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक पर उठाए सवाल,हो गए नाराज !

हनुमान बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक पर उठाए सवाल,हो गए नाराज !

देश में जिस तरह से हालात बने हुए है उसके बाद पक्ष और विपक्ष एक सुर में पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठा रहा है.और लगातार देश की सेना और सरकार का समर्थन कर रहा है.वही इसी बीच कल यानि 8 मई को सर्वदलीय बैठक दिल्ली में बुलाई गई है.जिसमें विपक्ष के नेताओं को भी बुलाया गया है.लेकिन इसी बीच राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस बैठक में नहीं बुलाए जाने पर सवाल खडे कर दिये है .और आरोप लगाए है कि देश में अघोषित आपातकाल लगाया गया है…दरअसल हनुमान बेनीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से मोदी सरकार पर आरोप लगाए है .उनका कहना है कि मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है और ये अच्छी बात भी है .लेकिन इस बैठक में छोटे दलों को नही बुलाना हनुमान बेनीवाल को नागवार गुजरा है.उन्होने कहा कि संसद में एक एक सांसद वाली पार्टी के सांसद को बुलाया जाता है तब वो सर्वदलीय बैठक कहलाती है.ऐसे में कल होने वाली बैठक को सर्वदलीय बैठक नाम ही क्यों दिया गया है.साथ ही बेनीवाल ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है और इस पर सभी दलों की बाते भी सुननी चाहिए .लेकिन मोदी सरकार छोटे दलो की भूमिका और महत्व को नकार रही है.इसके साथ ही बीएससी कमेटी में भी छोटे दलों को नजरअंदाज किया जाता है.साथ ही बेनीवाल ने मोदी सरकार पर बडा आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है .ईडी सीबीआई का ऐसी शिकंजा कसा जाता है .जिसके चलते कोई सरकार के खिलाफ आवाज भी उठाता है तो उसकी आवाज दबा दी जाती है.वही बेनीवाल ने कहा कि अब मौका है पीओके को कब्जाने का,क्योंकि इस तरह के हमले रुकने वाले नहीं है .ये एयरस्ट्राइक से आतंकवाद रुकने वाला नहीं है .