livetv
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान के मंत्री का बड़ा दावा,भारत करने वाला है बड़ा हमला !

पाकिस्तान के मंत्री का बड़ा दावा,भारत करने वाला है बड़ा हमला !

पहलगाम हमले के बाद लगातार पाकिस्तान सरकार और उनके मंत्रियों की तरफ से बयानबाजी जारी है.शाहबाज सरकार के मंत्रियों की ओर लगातार भारत पर आक्रमण करने और परमाणु हमले जैसी धमकियां दी जा रही है.ऐसे में एक बार फिर से शाहबाज सरकार के एक मंत्री ने भारतीय सेना को लेकर बड़ा दावा किया है.पाकिस्तान के मंत्री के अनुसार भारत अब जल्द ही पाकिस्तान पर बड़ा हमला करने वाला है.ऐसे में इस तरह की बयानबाजी करके पाकिस्तान सरकार के मंत्री विदेश में प्रोपेगेंडा फैलाने की साजिश कर रहे है.पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने देर रात को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया।तरार ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम घटना के बहाने ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में हमेशा इसकी निंदा की है।तरार ने कहा कि अगर भारत कोई सैन्य हमला करता है, तो पाकिस्तान उसका निश्चित और कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हम हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे।