livetv
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान के डॉन की लॉरेंस को चुनौती,कहा-मेरे लिये देश पहले !

पाकिस्तान के डॉन की लॉरेंस को चुनौती,कहा-मेरे लिये देश पहले !

पहलगाम हिंसा के बाद देश का आमजन हो या फिर कोई खतरनाक गैंगस्टर सबके मन में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश है.इसी बीच लॉरेंस गैंग की ओर से पाकिस्तान को भी धमकी दी गई थी.और कहा गया था कि 1 एक ऐसा व्यक्ति तुम्हारा मारेंगे जो 1 लाख के बराबर होगा.ऐसे में अब लॉरेंस की धमकी के बाद पाकिस्तान के गैंगस्टर भी एक्टिव हो गए है और लॉरेंस विश्नोई और उनकी गैंग को धमकाने लगे है .इन गैंगस्टर्स का कहना है कि जब देश पर बात आएगी तो दोस्ती साइड में रखेंगे..गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया। उसने कहा “मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के राज खोल दूंगा।” भट्‌टी ने कहा कि अब दोस्ती खत्म। देश पर बात आएगी तो चुप नहीं बैठेंगे।पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने इसकी वीडियो जारी की है, जिसमें उसने ये सब बातें कहीं हैं। उसने ये वीडियो कुछ दिन पहले लॉरेंस गैंग की धमकी देने के बाद जारी की। भट्टी ने कहा- सिद्धू मूसेवाला को किसने मरवाया, किस व्यक्ति ने हथियारों के पैसे दिए, हथियार कहां से आए, किस व्यक्ति ने भारतीय रुपए दिए और क्या-क्या. कहां-कहां हुआ, सब रिकॉर्ड है मेरे पास। अगर दोबारा मेरे देश पर बात आई तो सब कुछ बाहर आ जाएगा। भट्टी ने कहा- मुझे जब मूछ नहीं आई थी तब से मैं गोलियों के आवाजें सुन रहा हूं। सबसे पहले मेरे लिए इस्लाम है और फिर मेरा देश पाकिस्तान, फिर हमारे सभी संस्थान और उसके बाद कुछ मेरे लिए जरूरी होगा। इसलिए जब जेल से बाहर आओगे तो तुम्हें पता चलेगा कि जिनकी उंगलियों पर तुम नाच रहे हो, यही लोग तुम्हारा नुकसान करेंगे। मैदान में आकर खुद लड़ना, जब जेल से बाहर आओगे। याद रखना कि पाकिस्तान का एक शहजाद भट्टी जिंदा है।