livetv
Homeपॉलिटिक्स'PM गायब' पोस्टर विवाद- कांग्रेस ने नेताओं को गाइडलाइन दी

‘PM गायब’ पोस्टर विवाद- कांग्रेस ने नेताओं को गाइडलाइन दी

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गायब बताने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।मामले को बढ़ता देख कांग्रेस ने मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पार्टी के नेताओं के लिए पहलगाम अटैक पर बयान देने को लेकर गाइडलाइन जारी की। कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने एक सर्कुलर जारी सभी पदाधिकारियों को सावधानी और अनुशासन बरतने को कहा है।सर्कुलर में कहा- सिर्फ अधिकृत नेता ही पार्टी की ओर से बयान देंगे। अगर कोई नेता इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की गई थी ,जिसके बाद यह बवाल मचा था.वही बीजेपी ने इसे देश के अपमान के तौर पर देखा था.और कांग्रेस पर ऐसे समय भी राजनीति करने के आरोप लगाए थे.वही कांग्रेस के कई नेताओं की ओर से भी लगातार बयानबाजी इसको लेकर की गई थी.ऐसे में अब कांग्रेस आलाकमान की ओर से लेटर जारी कर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है और सख्त कदम उठाने के संकेत भी दे दिये है.