livetv
Homeअन्यप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘नमो युवा रन मैराथन’ का भव्य...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘नमो युवा रन मैराथन’ का भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को एचपी गैस एजेंसी, शिवदासपुरा पर “नमो युवा रन मैराथन” का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दौड़ के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, खेल-कूद और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।

मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम, बस्सी विधायक प्रत्याशी चंद्रमोहन मीणा, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक देवव्रत सिंह चन्दलाई, अमित वाटिका, हेमंत मीणा, उपाध्यक्ष श्रवण गुर्जर, एडवोकेट अर्जुन सिंह राजावत हिंगोनिया (संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ जयपुर जिला देहात दक्षिण), पूर्व मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राठौड़, गिर्राज डूंगरी, मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, महामंत्री राजेंद्र सिंह बासडी, महिला अध्यक्ष सुमन कुमावत सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, खेल भावना और देशभक्ति से जोड़ना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर समाज सेवा के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान और अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

यह भी देखे – वांगचुक के पाकिस्तान से संबंधों की जांच, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा