livetv
Homeस्टेट न्यूजजयपुर में बारिश ने दी गर्मी से राहत,धूलभरी आंधी के साथ हुई...

जयपुर में बारिश ने दी गर्मी से राहत,धूलभरी आंधी के साथ हुई जमकर बारिश !

राजस्थान में मौसम विभाग की तरफ से लगातार आँधी बारिश का अलर्ट 2-3 दिन से जारी किया जा रहा था.प्रदेश में लगातार गर्मी का सितम भी देखने को मिल रहा था.लू और हाई टेम्परेचर से लोगों के पसीने छूट रहे थे.इसी बीच राजधानी जयपुर में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली.और राजधानी में मौसम खुशनुमा हो गया….दरअसल प्रदेश में लगातार आँधी बारिश का अलर्ट जारी था.और 2 मई को भी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बाऱिश और आँधी का सितम देखने को मिला.वही आज भी राजधानी जयपुर में अचानक मौसम पलट गया और आसमान में धूल भरे बादल छा गए.और अचानक तेज आँधी चली जिससे एक बारगी तो जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.कुछ देर धूल भरी आंधी चलने के बाद अचानक मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया और तेज हवाओं के साथ राजधानी जयपुर में जमकर बारिश हुई.जिससे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला.जहां दिन में लोग तेज गर्मी और लू की वजह से त्रस्त थे.वही शाम को बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली.आपको बता दे जयपुर में तेज धूलभरी आंधी का जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा.यहा तेज आँधी से कई लोगों के छप्पर और टीन शेड उड गए और साथ ही रोड साइड काम करने वाले थड़ी ठैलों वालो के भी तिरपाल और अन्य छाया के सामान उड गए .लेकिन थोडी परेशानी के बाद जब मौसम बदला तक लोगों के चहरे भी खिल उठे और बारिश की बूंदों का लोगों ने मजा लिया और गर्मी से राहत पाई.आपको बता दे प्रदेश के कई जिलों में इन दिनो तापमान 46 डिग्री भी पहुंच रहा है .इस बीच आज प्रकृति ने बारिश के साथ मौसम को खुशनुमा कर दिया और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली.