राजस्थान के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर विभिन्न सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्य किया जा रहे हैं,,,,गहलोत के जन्मदिन पर राजस्थान विश्वविद्यालय में शोध छात्र संघ अध्यक्ष रामस्वरूप ओला की ओर से विभिन्न सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम किए गए,,, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए पानी के परिंडे और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस दौरान वरिष्ट कांग्रेस नेता व पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कार्यक्रम में शिरकत की.वैभव गहलोत ने विश्वविद्यालय परिसर में शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये,,, जिसके बाद पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, गहलोत ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन कराया,,, वैभव गहलोत ने कहा कि पुलवामा हमले की दुखद घटना के बाद जन्मदिन जश्न के रूप में नहीं मनाया जा रहा आज कई जगह वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, गायों को चारा खिलाने जैसे कई सेवा के कार्य किये जा रहे हैं,,, वही रामस्वरूप ओला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर हर वर्ष विभिन्न सेवा के कार्य किए जाते है,,, राजस्थान विश्वविद्यालय में युवाओं को साथ लेकर सघन वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे और जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है

