livetv
Homeअन्यराजस्थान दिवस के अवसर पर कालबेलिया कल्चर फाउंडेशन और द झंकार फाउंडेशन...

राजस्थान दिवस के अवसर पर कालबेलिया कल्चर फाउंडेशन और द झंकार फाउंडेशन द्वारा आयोजित “राजस्थानी धुनों का महासंगम”

राजस्थान दिवस के अवसर पर कालबेलिया कल्चर फाउंडेशन और द झंकार फाउंडेशन द्वारा आयोजित “राजस्थानी धुनों का महासंगम” कार्यक्रम एक यादगार और सांस्कृतिक उत्सव साबित हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवीण दत्ता वरिष्ठ पत्रकार। जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में आनंदपाल सिंह तोमर। रतन नाथ कालबेलिया, गौरव शर्मा, मदन मोहन पालीवाल और डॉक्टर अलका गौड़ चिल आउट कैफे से अजीत जी! उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक पवार जी ने किया, बिहानी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बिहानी जी ने सभी विशिष्ट अतिथियों और मुख्य अतिथि का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

कालबेलिया कल्चर फाउंडेशन और द झंकार फाउंडेशन के निदेशकों ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों को स्टेज देने और उनमें आर्टिस्ट की भावना जागृत करने के लिए आयोजित किया गया था। लगभग 50 बच्चों ने इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दी, जो सभी कलाकारों के बच्चे हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चों को अपने कल्चर और संस्कृति से जोड़कर रखना था। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद करेगा।