राजस्थान की राजनीति में सियासी हलचल ऐसा लगता है बढने वाली है.दिल्ली से लेकर जयपुर तक प्रदेश की सियासत में बडा बदलाव देखने को मिल सकता है .क्योंकि आनन फानन में हो रही मीटिंग्स से ये अंदाजा लगाया जा सकता है .कि कुछ तो प्रदेश स्तर पर आलाकमान बदलाव जरुर करेगा…या फिर किसी प्रदेश के नेता को ही दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है .ऐसे में एक मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है और राजस्थान की सियासी हवाओं को रफ्तार दे रही है….

