livetv
Homeट्रेंडिंगराजे के लिए मोदी का बदला-बदला अंदाज!

राजे के लिए मोदी का बदला-बदला अंदाज!

बांसवाड़ा में वसुंधरा और मोदी की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजनीतिक प्रभाव राजस्थान में आज भी कायम है। यह बात हाल ही में बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक बार फिर देखने को मिली। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मंच पर सभी नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया, लेकिन अचानक उनकी नजर वसुंधरा राजे पर पड़ी।

राजे ने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया और दोनों लगभग एक मिनट तक मंच पर बातचीत करते नजर आए। इस नजारे को देखकर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और अन्य नेता भी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने सियासी गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया। लोग कह रहे हैं कि राजे का प्रभाव अब भी कम नहीं हुआ है, जबकि कुछ समय पहले उन्हें साइडलाइन करने की चर्चाएं थीं। यह मुलाकात यह भी साबित करती है कि राजस्थान की सियासत में उनका कोई सानी नहीं है।

बीते दिनों राजे की जोधपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात और उनके नाम को उपराष्ट्रपति पद से जोड़कर चर्चा हुई थी। इन घटनाओं ने यह संकेत दिया कि राजे राजस्थान की सियासत में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं।

राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे का यह कद और उनकी लोकप्रियता यह दर्शाती है कि बड़े राजनीतिक मंचों पर भी उनका सम्मान और असर बरकरार है।

यह भी देखे – पाकिस्तान ने भारत के साथ संघर्ष को स्कूल सिलेबस में शामिल किया, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया